Lakhpati Didi Yojana 2024: महिलाओं को मिल रहा 5 लाख का लोन, देखें पूरी जानकारी

Lakhpati Didi Yojana 2024: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2023 को महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना का श्रीगणेश किया गया था। जिसका उद्देश्य 2 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को फ्री में कौशल प्रशिक्षण देना है जिससे की वे किसी तरह कोई बिज़नेस करके अपने जीवन को यापन कर सके और आत्मनिर्भर बन सके। इस योजना Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंदर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट के दौरान 2 करोड़ महिलाओं को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है। इस योजना के तहत महिलाये अपना स्वरोजगार चला सकती है वे अपने परिवार को सक्षम बना सकती है।

अंतरिम बजट 2024 के अंतर्गत 3 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। अगर आप भी फ्री कौशल पाना चाहते है और अपना खुद का व्यवसाय करना चाहते है तो आप इस योजना का फ्री में लाभ उठा सकते है। इस योजना के मुताबिक इस योजना में पत्रित महिलाओं को 1 से 5 लाख रूपये तक का लोन सरकार द्वारा मिलता है तथा इस लोन पर महिलाओ को भी ब्याज नहीं देना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे की लखपति दीदी योजना क्या है? लखपति दीदी योजना का उद्देश्य क्या है? तथा लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे कर सकते है? इन सभी प्र्शन के उत्तर आपको इस आर्टिकल में मिलने वाले है इसके लिए आपको इस आर्टिकल के अंत तक बना रहना होगा।

Lakhpati Didi Yojana 2024

  • योजना का नाम- Lakhpati Didi Yojana
  • किसने शुरुआत की- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
  • लाभार्थी- देश की महिलाएं
  • उद्देश्य- महिलाओं को स्वरोजगार
  • आर्थिक सहायता राशि- 1 से 5 लाख रूपये तक
  • आवेदन की प्रक्रिया- ऑनलाइन / ऑफलाइन
  • ऑफिसियल वेबसाइट- https://www.india.gov.in/

Lakhpati Didi Yojana 2024 का उद्देश्य

लखपति दीदी योजना का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा सीधा सादा गया है इस योजना के अंतर्गत महिलाओँ द्वारा खुद का व्यवसाय कि शुरुआत करवाना है वे महिलाये जो इस योजना के लिए पात्र है उन महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करके महिलाओ को आर्थिक सहायता देकर उनको सशक्त बनाने का उद्देश्य है। इसके लिए महिलाओं को कौशल के लिए फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे की वे जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है उस क्षेत्र में उनको प्रशिक्षण मिले और उनके कौशल का विकास हो।

इसके अलावा इस योजना का उद्देश्य उन लाखों-करोड़ो महिलाओं के जीवन को सुधारना है, उनके जीवन शैली को बेहत्तर बनाना है, उनको रोजगार के लिए प्रशिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाना है। भारत में आज तक़रीबन 83 लाख स्व-सहायता समूह के अंदर 90 करोड़ से ज्यादा महिलाएं हैं। केंद्र सरकार द्वारा इन स्व-सहायता समूहों के अंतर्गत महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की है जिससे इन महिलाओ की आय बढ़ सके और आर्थिक रूप से सहायता मिल सके।

Lakhpati Didi Yojana 2024 का 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य

इस योजना के अंतर्गत तक़रीबन 1 करोड़ महिलाओं के जीवन में परिवर्तन को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 के दौरान इस योजना में 2 करोड़ महिलाओं से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है। अब सरकार का उद्देश्य 3 करोड़ महिलाओं सक्षम बनाने का है।

Lakhpati Didi Yojana 2024 के लाभ

1. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं आर्थिक रूप से सहायता करके सक्षम बनाया जाता है।

2. इस योजना में महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन ब्याज मुक्त दिया जाता है, जिससे वे अपना सवयं का बिज़नेस कर सके।

3. इस योजना में अभी तक तक़रीबन एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना से लाभान्वित किया है।

4. इस बार अंतरिम बजट में इस योजना को बढ़ाकर 3 करोड़ महिलाओं आर्थिक सहायता पहुँचाना उद्देश्य रखा गया है।

5. इस योजना में महिलाओ के कौशल (वोकेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट) के विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

6. लखपति योजना में महिलाओं को क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा दी गयी है।

7. लखपति दीदी योजना के तहत छोटे लोन के लिए महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट सुविधा मिलती है।

8. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म, जैसे मोबाइल वॉलेट, के लिए उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

9. लखपति दीदी योजना में कई ऐसी सुविधा भी है जैसे बीमा, जिसका लाभ भी इस योजना के पात्र महिलाओं को दिया जाता है।

Lakhpati Didi Yojana 2024 Eligibility

  • लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिला को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। इस योजना का लाभ केवल स्वयं सहायता समूह की महिला को ही होता है।
  • लखपति दीदी योजना में आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना में आवेदक महिला की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

Lakhpati Didi Yojana 2024 दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Lakhpati Didi Yojana 2024 कैसे अप्लाई करें

इस योजना के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज सामने आ जायेगा।
इस होम पर आने के बाद आपको लखपति दीदी योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप इस योजना पर क्लिक करेंगे आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको इस फॉर्म में सभी डिटेल्स भरनी होगी।
इसके बाद अपने डाक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करने होंगे। और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

Lakhpati Didi Yojana 2024 ऑफलाइन कैसे करें अप्लाई

1. अगर आप इस योजना को ऑनलाइन के माध्यम से नहीं भर पा रहे तो आप इस योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन भी कर सकते हो। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

2. Lakhpati Didi Yojana 2024 के आवेदन के लिए आपको अपने ब्लॉक के कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जाना होगा।

3. इस विभाग में आकर आपको इस योजना से सम्भंदित कर्मचारी से लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।

4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही तरीके से भरनी होगी।

5. जब आप फॉर्म को पूरा भर लेंगे तो आपको अपने साथ लाये हुए डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी इस आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करनी होगी।

6. इसके बाद इस फॉर्म को आपको उसी ब्लॉक के कार्यालय में देना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद आपको मिली रसीद को अपने पास रखना होगा।

Leave a Comment